यूपी के 2,500 सरकारी स्कूलों में शुरू होगी स्मार्ट क्लास
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Jagran Josh
यूपी के सभी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों को वाईफाई सुविधा से लैस करने के बाद यहां स्मार्ट क्लासेज शुरू होंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार 2500 विद्यालयों में स्मार्ट क्लासेज की स्थापना हो रही है। पहले चरण में 1060 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास शुरू की जाएंगी। स्मार्ट क्लासेज शुरू होने से बच्चों को पढ़ाई के लिए पर्याप्त ई-कंटेंट उपलब्ध होगा। विभिन्न जिलों में अलग-अलग 1070 विद्यालयों में सोलर पैनल भी लगेंगे।
