बर्फीले तूफान का अलर्ट, जम्मू-कश्मीर के 8 तो हिमाचल प्रदेश के 4 जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Discover Kullu Manali
मौसम विभाग ने हाल ही में जम्मू-कश्मीर के 8 जिलों में जबकि हिमाचल प्रदेश के 4 जिलों में अगले 24 घंटे में बर्फीले तूफान का अलर्ट जारी किया है। जम्मू-कश्मीर की आपदा प्रबंधन अथॉरिटी ने बताया कि राज्य के डोडा, किश्तवाड़, पुंछ, रामबन, बांदीपोर और कुपवाड़ा जिलों में मध्यम खतरे के स्तर का हिमस्खलन और बारामुला और गांदरबल जिलों में कम खतरे के स्तर का हिमस्खलन होने की संभावना है।
