असम में बाढ़ से अब तक 108 लोगों की मौत, 54.5 लाख से ज्यादा प्रभावित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ndtv
असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बाढ़ में फंसे लोगों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। बता दें आपदा में अब तक कुल 108 लोगों की जान जा चुकी है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित सिलचर शहर का हवाई सर्वेक्षण किया। अब तक बाढ़ से 32 जिलों के 54.5 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।
