चारधाम यात्रा पर अब तक 60 लोगों की गई जान, ज्यादातर डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के मरीज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Economic Times
चारधाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थयात्रियों में से 60 की अब तक मौत हुई। मौत की प्रमुख वजह डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर है। करीब 66% लोग इनमें से डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित थे। केदारनाथ यात्रा पर सबसे ज्यादा जानें गईं। जब तीर्थयात्री यहां पहुंचते हैं तो अचानक उन्हें कम तापमान, ज्यादा अल्ट्रावॉयलेट रेज, लो एयर और कम ऑक्सीजन की मुश्किल झेलनी पड़ती है। इसलिए उन्हें स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें होने लगती हैं।
