रूस में युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे 936 लोग गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
यूक्रेन पर हमले के बाद से अब तक रूस ने 900 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। ये सभी रूसी हैं, जो जंग का विरोध करते हुए पिछले कई दिनों से पुतिन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। विरोध-निगरानी समूह OVD-Info के अनुसार, 21 मार्च को 37 रूसी शहरों में 936 लोग गिरफ्तार किए गए। 24 फरवरी से रूस में बंदियों की कुल संख्या 15,000 से अधिक हुई।
