लंदन में किंग चार्ल्स की बर्थडे परेड की तैयारी करते सैनिक बेहोश
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Jagran English
लंदन में किंग चार्ल्स के जन्मदिन पर निकलने वाली परेड की तैयारी कर रहे रोयल गार्ड्स के 3 सैनिक बेहोश गए। ये 88 डिग्री फैरेनहाइट के तापमान में परेड की रिहर्सल में जुटे थे। इस दौरान किंग चार्ल्स के सबसे बड़े बेटे प्रिंस विलियम भी वहां मौजूद थे। वो तैयारियों का जायजा ले रहे थे। घटना के बाद उन्होंने सैनिकों के जज्बे की तारीफ की और उन्हें धन्यवाद भी दिया।
