कुपवाड़ा ग्रेनेड धमाके में जवान शहीद, निष्क्रिय की गई एंटी टैंक बारूदी सुरंग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: The Statesman
उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा में अचानक हुए ग्रेनेड धमाके में एक जवान शहीद हो गया। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक ग्रेनेड दुर्घटनावश फटा। जवान कुपवाड़ा के गोनीपोरा गुगटियाल कैंप में संतरी की ड्यूटी पर था। घायल जवान को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। कुपवाड़ा ग्रेनेड धमाके में जवान के शहीद होने के बाद, अब बीएसएफ ने वह एंटी टैंक बारूदी सुरंग निष्क्रिय कर दी है।
