जवानों ने नौशेरा में घुसपैठ की कोशिश की नाकाम, 2 घुसपैठिए ढेर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India TV News
जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना ने नौशेरा सेक्टर में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। सीमा पर सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो लोगों को ढेर कर दिया है। बता दें सर्च अभियान के दौरान दोनों घुसपैठियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है। जानकारी के मुताबिक, नौशेरा सेक्टर में एलओसी पर आतंकी घुसपैठ की कोशिश में थे।
