सोनाली फोगाट का अंतिम संस्कार आज, गोवा से हिसार पहुंचा शव
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
भाजपा नेत्री और टिक-टॉक स्टार सोनाली फोगाट का आज हिसार में अंतिम संस्कार किया जाएगा। गोवा से उनका पार्थिव शरीर हिसार पहुंच चुका है। कुछ समय तक अंतिम दर्शन के लिए उनका शव हिसार के पास स्थित उनके फार्म हाउस में रखा जाएगा। बता दें कि गोवा पुलिस ने सोनाली के भाई की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर उनके PA सुधीर सांगवान और सुखविंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की आज पेशी होगी।