सोनू सूद ने अब मुंबई पुलिस को दिए 25 हजार फेस शील्ड
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
अभिनेता सोनू सूद ने मुंबई पुलिस को 25,000 फेस शील्ड दिए हैं। इसी को लेकर ट्वीट करते हुए महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने लिखा, 'मैं हमारे पुलिस कर्मियों के लिए 25,000 #FaceShields देने के आपके उदार योगदान के लिए सोनू सूद जी को धन्यवाद देता हूं। हाल ही में सोनू ने प्रवासियों को घर पहुंचने में मदद करने के लिए फिल्म निर्माता अजय धामा से भी हाथ मिलाया।