जल्द होगी 2,500 कॉलेज टीचर्स की भर्ती, शिक्षा विभाग ने तैयार किया मसौदा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Search engine journal
हरियाणा के कैथल के तीन राजकीय कॉलेजों में इस समय स्टॉफ की कमी के कारण चल रही परेशानी तुरंत तो दूर नहीं होने वाली, लेकिन हरियाणा के कॉलेजों में 2,500 टीचर्स की भर्ती के लिए मसौदा तैयार हो गया है। इसी माह हरियाणा पब्लिक सर्विस कमीशन को ये पद भरने के लिए मांग भेज दी जाएगी। हायर एजूकेशन के प्रधान सचिव आनंद मोहन शरण ने अमर उजाला को जानकारी दी।
