स्पेन के ला पालमा द्वीप में महीने भर बाद भी ज्वालामुखी में विस्फोट जारी, हजारों घर राख
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
स्पेन के ला पालमा द्वीप पर एक माह पहले धधकना शुरू हुए ज्वालामुखी से बचाने के लिए लोगों को घरों से निकालकर सुरक्षित जगह पहुंचाया जा रहा है। ज्वालामुखी 6,300 मीटर लंबा है, 1 हजार मीटर चौड़ा और इसकी परत 25 मीटर मोटी है। ला पालमा द्वीप अब भूकंप से भी थर्राने लगा है। बीते 24 घंटे में 3.5 तीव्रता के भूकंप के 16 झटके महसूस किए जा चुके हैं।
