विदेश जाने वाले यात्रियों के लिए दिल्ली में विशेष टीकाकरण केंद्र शुरू
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने विदेश जाने वाले यात्रियों के लिए सोमवार को विशेष टीकाकरण केंद्र शुरू किया। बकौल सिसोदिया, जो बच्चें विदेशों में पढ़ने, अंतरराष्ट्रीय खेलों में भाग लेने या नौकरी करने जा रहे है। उनके लिए ये विशेष टीकाकरण केंद्र शुरू हुआ। बता दें यहां पर सुविधा उन लोगों के लिए उपलब्ध होगी जिन्हें 31 अगस्त 2021 तक की अवधि में अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए जाना है।
