बच्चों में खेलकूद से कम हो सकता है डिप्रेशन का खतरा- रिपोर्ट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कनाडा की मांट्रियल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के जर्नल ऑफ डेवलपमेंट एंड बिहेवियरल पीडीऐट्रिक्स में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक, स्पोर्ट्स में हिस्सा लेने वाले बालकों में डिप्रेशन का खतरा कम रहता है। ऐसे बच्चे किशोरावस्था में शारीरिक रूप से ज्यादा सक्रिय रहते हैं। निष्कर्ष 690 लड़कों और 748 लड़कियों पर हुए अध्ययन के आधार पर निकला। 5 से 12 वर्ष की उम्र के दौरान इनकी गतिविधियों पर गौर किया गया।
