जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से चोरी हुआ खिलाड़ियों का कीमती सामान
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के ड्रेसिंग रूम से एक स्थानीय फुटबॉल लीग मैच में खिलाड़ियों का सामान चोरी हो गया। सिटी एफसी से मैच जीतने के बाद दिल्ली यूनाइटेड की टीम ड्रेसिंग रूम में लौटी तो बंद लॉकर से उनके कीमती सामान गायब थे। जिसमें 12 खिलाड़ियों के फोन, पर्स और बैग चोरी हो गए। खिलाड़ियों ने इस पूरे घटना की शिकायत संबंधित अधिकारियों और पुलिस से की है।