श्रीलंकाई नागरिक की हत्या मामले में श्रीलंकाई सरकार की मांग, मृतक के परिवार को मुआवजा दे पाकिस्तान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
पाकिस्तान के सियालकोट में श्रीलंकाई नागरिक की पीट-पीट कर हत्या मामले में श्रीलंकाई सरकार ने पाकिस्तान से मुआवजे की मांग की। उद्योग मंत्री विमल वीरावांसा ने सोमवार को मृतक के परिवार के लिए इमरान खान सरकार से मुआवजे की मांग की है। दरअसल, बीते शुक्रवार को सियालकोट में पाकिस्तानी लोगों द्वारा श्रीलंकाई नागरिक प्रियंथा दियावदाना की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। बाद में उसके शव को जला दिया गया।
