तमिलनाडु के 16 मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने किया गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
श्रीलंका की नौसेना ने श्रीलंकाई जल क्षेत्र से भारतीय मछुआरों को खदेड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया। इसमें 16 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर दो नौका भी जब्त की गईं। श्रीलंकाई नौसेना ने पुडुकोटाई जिले के कोट्टईपट्टिनम के 4 मछुआरों व नागापट्टिनम के 12 मछुआरों को अनालाईतीवू में गिरफ्तार किया। खबरों के मुताबिक, उन्हें बाद में पूछताछ के लिए श्रीलंका के परुथिथुरई में नौसैनिक अड्डे पर लेकर जाया गया था।
