श्रीनगर में आतंकी हमला, दो जवान शहीद, आतंकियों की तलाश में ऑपरेशन शुरू
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
श्रीनगर के नौगाम में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमला किया। आतंकी हमले में दो जवान शहीद हुए। एक अन्य जवान घायल हुआ। जिसका इलाज जारी है। हमले में शहीद जवान इश्फाक अहमद और फैयाज अहमद जम्मू-कश्मीर पुलिस की आईआरपी बटालियन-20 में तैनात थे। घायल जवान मोहम्मद अशरफ की हालात स्थिर बताई जा रही है। उधर, सूत्रों का कहना है इस आतंकी हमले के पीछे आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का हाथ है।
