मेरठ में रात में एसएसपी ने अचानक किए 68 पुलिसकर्मियों के तबादले
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Jagran
यूपी के मेरठ में एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बीती रात अचानक से 68 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया। ये सभी पुलिसकर्मी लंबे समय से विभिन्न थानों में जमे हुए थे। ये सभी कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं। अचानक हुई इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग सकते में है। एसएसपी ने कुल 29 थानों पर ये कार्रवाई की और इन थानों में जमे 68 कंप्यूटर ऑपरेटरों के तबादले किए।
