जेएनयू में स्कॉलरशिप मांगने गए छात्रों से स्टाफ और गार्ड्स ने की मारपीट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Public App
जेएनयू में स्कॉलरशिप मांगने गए छात्रों से विश्वविद्यालय स्टाफ और गार्ड्स ने मारपीट की। इस दौरान कई छात्र घायल हुए। एबीवीपी स्टूडेंट्स के मुताबिक, वो स्कॉलरशिप को लेकर बात करने गए थे, तभी यूनिवर्सिटी के स्टाफ ने उनके साथ धक्का-मुक्की की। लेफ्ट के छात्रों का कहना है कि एबीवीपी स्टूडेंट्स ने एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक में जाकर मारपीट की। घायल छात्रों ने कहा कि वे मारपीट की शिकायत दिल्ली पुलिस से करेंगे।
