दावा: मैदान छोड़कर भाग रहे रूसी सैनिक, अपने ही विमानों पर कर रहे हमला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Al-Jazeera
यूक्रेन में चल रही भीषण जंग के बीच ब्रिटेन के खुफिया प्रमुख सर जर्मी फ्लेमिंग ने कहा कि रूस की सेना में भगदड़ मची हुई है और सैनिक अपने हथियारों को छोड़कर सैन्य कमांडरों के आदेश को नहीं मान रहे हैं। उन्होंने कहा है कि यूक्रेन की जंग में बड़े पैमाने पर रूसी सैनिक मारे गए हैं और यही वजह है कि पुतिन की सेना में अफरातफरी का माहौल है।
