जहांगीरपुरी में हनुमान शोभायात्रा पर पथराव, 8 पुलिसकर्मियों समेत 9 घायल, 21 गिरफ्तार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
16 अप्रैल की शाम दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान शोभायात्रा पर पथराव हुआ। जिसके बाद भड़की हिंसा मामले में मुख्य आरोपी अंसार समेत 21 लोग गिरफ्तार किए गए। 2 नाबालिग भी पकड़े गए। रविवार को 14 आरोपियों की पेशी हुई, जिनमें से 12 जेल भेजे गए। अंसार और असलम कस्टडी में है। हिंसा में 8 पुलिसकर्मियों समेत कुल 9 लोग घायल हुए।
