आतंकी रियाज नायकू की मौत के बाद इलाके में पत्थरबाजी, समर्थन में उतरे लोग
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन हिज्बुल मुजाहिदीन के कमांडर रियाज नायकू को ढेर कर दिया। इसके बाद नायकू को जिस जगह पर मारा गया, वहां स्थानीय लोगों द्वारा पत्थरबाजी की गई। हालांकि बाद में पुलिस ने इस पर नियंत्रण पा लिया और लोग अपने-अपने घरों को लौट गए। इस घटना के बाद से गृह मंत्रालय कानून-व्यवस्था को लेकर जम्मू-कश्मीर पुलिस के संपर्क में है।