बीच पर टहलते हुए शख्स को दिखा अजीबोगरीब जीव, एलियन होने के दावे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: twitter
स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग में पोर्टोबेलो बीच पर जब 33 साल का माइक अर्नट नामक शख्स टहल रहा था तो उसने वहां एक अजीब जीव देखा। उनके दिमाग में सबसे पहले आया कि यह एक एलियन होगा। यह फ्लोरोसेंट ग्रीन कलर का जीव था, जिस पर अजीब सुइयां उभरी हुईं थीं। स्कॉटिश वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ने इस जीव की पहचान एक समुद्री चूहे या एक प्रकार के कृमि के रूप में की।
