पित्त की थैली के ऑपरेशन के दौरान पथरी की जगह मिला विचित्र कीड़ा, डॉक्टर्स हैरान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Presswire18
मुरादाबाद ठाकुरद्वारा की एक 14 वर्षीय लड़की के पित्त की थैली में पथरी का ऑपरेशन कर रहे डॉक्टर तब हैरान हो गए जब पथरी की जगह पित्त की थैली में विचित्र कीड़ा मिला। दस लाख मामलों में से किसी एक में होता है। इस विचित्र कीड़े को लीवर फूल्क कहा जाता है। अधपका मांस खाने से ये कीड़ा पित्त की थैली में घुस जाता है। कीड़ा अधिकतर मांस के जरिये ही शरीर में जाता है।
