दिवाली पर होने वाली दुर्घटनाओं के लिए अस्पतालों में पुख्ता इंतजाम, स्टैंडबाय पर डॉक्टर
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
दिवाली के मौके पर होने वाली संभावित दुर्घटनाओं को देखते हुए दिल्ली के अस्पतालों में इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। मिट्टी के दिए और पटाखे चलाने से होने वाली जलने की दुर्घटनाओं के पीड़ितों के लिए बेड रिजर्व किए गए हैं। लोकनायक जयप्रकाश, सफदरजंग और GTB जैसे बड़े अस्पतालों में बर्न इंजरी के मरीजों के लिए अतिरिक्त बेड लगाए गए हैं। यहां डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों को स्टैंडबाय पर रखा गया है और अतिरिक्त काउंटर बनाए गए हैं।