पहाड़ी से गिरकर 300 फीट नीचे फंसा छात्र, वायुसेना ने इस तरह बचाई जान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: ANI
रविवार शाम इंडियन एयरफोर्स ने चिक्कबल्लापुर पुलिस के साथ मिलकर कर्नाटक की नंदी हिल्स पर खड़ी चट्टान से 300 फीट नीचे गिरकर फंसे एक 19 वर्षीय छात्र निशंक का रेस्क्यू किया। एमआई17 हेलीकॉप्टर के जरिए एक गहन खोज के बाद छात्र को बचाया गया। छात्र नंदी हिल्स में ब्रम्हागिरी रॉक्स में ट्रेकिंग कर रहा था तभी वह फिसल कर 300 फीट नीचे गिर गया। फिलहाल छात्र पूरी तरह सुरक्षित है।
