बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों के खिलाफ छात्रों और इस्कॉन सदस्यों का प्रदर्शन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: the hindu
इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (इस्कॉन) के अनुयायियों और ढाका यूनिवर्सिटी के छात्रों और शिक्षकों ने सोमवार को बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए हमलों का विरोध किया। मीडिया रिपोर्ट्स में इसकी जानकारी दी गई है। देश में हिंसा की नई लहर ढाका से लगभग 255 किलोमीटर दूर रंगपुर जिले के पीरगंज उपजिला के एक गांव में शुरू हुई, जहां रविवार देर रात दर्जनों हिंदुओं के घरों को जला दिया गया।
