स्टडी में हुआ खुलासा, यौन गतिविधियों के चलते ज्यादा फैल रहा मंकीपॉक्स
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: news18
दुनिया भर में मंकीपॉक्स के मामले बढ़ते जा रहे हैं। न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन में छपी स्टडी के मुताबिक, ज्यादा मामले यौन गतिविधियों के चलते सामने आ रहे हैं। स्टडी में 27 अप्रैल से 24 जून, 2022 के बीच 16 देशों में 528 मंकीपॉक्स संक्रमणों का अध्ययन किया गया था। लंदन की क्वीन मैरी यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों के मुताबिक, मंकीपॉक्स किसी के शारीरिक संपर्क के जरिए फैल सकता है।
