गर्मी ने 12 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
यूपी में लगातार भीषण गर्मी ने लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी। शुक्रवार को भीषण गर्मी का कहर देखने को मिला। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, शनिवार की सुबह से ही सूरज ने आग बरसाना शुरू कर दिया। प्रदेश के कई स्थानों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार चला गया। वहीं, राजधानी लखनऊ में भी अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया।