शुक्रवार को छुट्टी करने वाले स्कूलों की रिपोर्ट तलब; गिरिराज बोले- यह शरिया कानून जैसा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
बिहार के मुस्लिम बहुल क्षेत्रों- पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार और अररिया में पिछले कई सालों से लगभग 500 स्कूलों में रविवार की बजाय शुक्रवार को साप्ताहिक अवकाश होता था, लेकिन अब यहां शायद ऐसा न हो। बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने ऐसा करने वाले स्कूलों की रिपोर्ट मांगी है। सीमांचल में इन चारों जिलों के शिक्षा अधिकारियों ने कहा कि उन्हें इन स्कूलों की रिपोर्ट जमा करने के संबंध में मौखिक आदेश प्राप्त हुए हैं।