देश में सूरज की तपिश बढ़ी, आज औसत अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंचेगा
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: WSJ
देशभर में सूरज की तपिश बढ़ती जा रही है। चिलचिलाती धूप के कारण पारा चढ़ने लगा है। बीते दिन दिल्ली और पंजाब समेत कई राज्यों में तापमान 40 डिग्री से अधिक रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली के कुछ इलाकों में तापमान 41 डिग्री के पार दर्ज हुआ। आज भी सूरज आग बरसाएगा और लू के थपेड़े लगेंगे। गर्मी का सितम ऐसा रहेगा कि औसत अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक पहुंच जाएगा।
