x

सुपरटेक के 40 मंजिला ट्विन टॉवर्स गिराए जाएंगे: सुप्रीम कोर्ट

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Dna India

सुप्रीम कोर्ट से रियल एस्टेट कंपनी सुपरटेक को राहत नहीं मिली। कोर्ट ने सुपरटेक की वो याचिका खारिज की, जिसमें उसके 31 अगस्त के आदेश में बदलाव की मांग की गई थी। अदालत ने सुपरटेक को नोएडा में एमराल्ड कोर्ट हाउसिंग प्रोजेक्ट में 40 मंजिला ट्विन टॉवर्स को ध्वस्त करने का निर्देश दिया था। कंपनी ने याचिका में टॉवर्स के ढहाने के आदेश पर रोक लगाने और एक टॉवर को गिराए जाने मांग की थी।