अजीम प्रेमजी के खिलाफ विश्वास भंग और भ्रष्टाचार वाली याचिका पर रोक की अवधि बढ़ी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Business insider
सुप्रीम कोर्ट ने अजीम प्रेमजी व अन्य के खिलाफ विश्वास भंग और भ्रष्टाचार वाली याचिका पर रोक की अवधि को बढ़ा दिया है। दरअसल प्रेमजी समूह की एक फर्म के साथ तीन कंपनियों के विलय में विश्वास भंग और भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले एक गैर सरकारी संगठन द्वारा दायर शिकायत पर बंगलूरू की एक अदालत ने इन्हें समन जारी किया था। न्यायाधीश एसके कौल इसकी सुनवाई कर रही है।
