सुप्रीम कोर्ट ने नीट-पीजी काउंसलिंग को दी हरी झंडी, ईडब्ल्यूएस कोटा इस साल भी रहेगा शामिल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Ndtv
सुप्रीम कोर्ट ने नीट-पीजी काउंसलिंग 2021 को हरी झंडी दे दी है। ओबीसी के लिए 27 फीसदी आरक्षण को भी सुप्रीम कोर्ट की ओर से स्वीकृति दे दी गई है। वहीं, ईडब्लूएस के लिए 10 फीसदी आरक्षण इस वर्ष प्रभावी रहेगा। हालांकि, भविष्य में इस कोटे को जारी रखा जाएगा या नहीं, इसका निर्णय सुप्रीम कोर्ट द्वारा किया जाएगा। मामले में अगली सुनवाई मार्च के दूसरे हफ्ते में की जाएगी।
