मुस्लिम समुदाय के खिलाफ विवादित बयानबाजी: SC ने उत्तराखंड सरकार, दिल्ली पुलिस को थमाया नोटिस
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India tv news
हरिद्वार में हुए धर्म संसद कार्यक्रम और दिल्ली के एक कार्यक्रम में मुस्लिम समुदाय के खिलाफ कथित आपत्तिजनक बयानबाजी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अब उत्तराखंड सरकार, केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड सरकार और दिल्ली पुलिस से नोटिस पर 10 दिन में जवाब देने को कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इस तरह के कुछ मामले पहले से लंबित हैं।
