शाहीन बाग मामले पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में अतिक्रमण को हटाने के खिलाफ सीपीआई की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने विचार करने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को हाईकोर्ट जाने को कहा। कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा कि हम तभी सुनवाई करेंगे जब प्रभावित पक्ष अदालत में आएंगे। शाहीन बाग में आज सुबह 11 बजे से अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ दक्षिण दिल्ली नगर निगम की कार्रवाई जारी है।
