अब थप्पड़ मारकर 'सॉरी' बोलने की प्रथा खत्म होनी चाहिए: सुप्रीम कोर्ट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हालिया SC बोला, 'अब बहुत हुआ, थप्पड़ मारकर सॉरी बोलने की प्रथा खत्म करनी होगी।' इस टिप्पणी के साथ SC ने उत्तराखंड हाईकोर्ट पर अवमाननापूर्ण आरोप वाली याचिका खारिज करते हुए एक याचिकाकर्ता पर 25 लाख रुपए का जुर्माना लगाया। जो उसे चार हफ्ते में कोर्ट की रजिस्ट्री में जमा कराना होगा। ऐसा नहीं करने पर उसकी संपत्ति से भू-राजस्व के बकाया के रूप में राशि की वसूली की जाएगी।
