SC की टिप्पणी: पशु तस्करी मामले में बरी होने पर भी वाहन जब्त करना संपत्ति के अधिकार का उल्लंघन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Bar and bench
पशु तस्करी मामले में किसी वाहन मालिक के बरी होने पर उसके वाहन को जब्त किया जाना अनुच्छेद 300-ए के तहत व्यक्ति को मिले संपत्ति के अधिकार का उल्लंघन है। ऐसा कहकर सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के उस फैसले को खारिज किया, जिसमें ट्रक को जब्त करने के खिलाफ दायर एक याचिका को एमपी गोवध निषेध अधिनियम, 2004 और एमपी गोवंश वध प्रतिष्ठा नियम, 2012 के नियम-5 के तहत खारिज कर दिया था।
