राजद्रोह कानून की संवैधानिक वैधता की याचिकाओं पर आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना, न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति हिमा कोहली की तीन सदस्यीय पीठ राजद्रोह कानून की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया और पूर्व सैन्य अधिकारी समेत अन्य याचिकाओं पर आज सुनवाई करेगी। याचिकाओं पर सुनवाई के लिए सहमति जताते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि उसकी मुख्य चिंता "कानून का दुरुपयोग" है जिसके कारण मामलों की संख्या में वृद्धि हुई।
