लखीमपुर खीरी केस: SIT जांच से SC नाखुश, HC के रिटायर जजों को दिए मॉनिटरिंग के संकेत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Indian Express
सुप्रीम कोर्ट ने लखीमपुर खीरी केस की जांच की निगरानी को लेकर बड़ा संकेत दिया है। कोर्ट ने जांच की प्रगति को लेकर अप्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि जांच हमारी अपेक्षा के अनुरूप नहीं हो रही है। कोर्ट ने कहा कि वह इस पर विचार कर रहा है कि इस मामले की छानबीन हाई कोर्ट के रिटायर जज मॉनिटर करें। मामले की सुनवाई शुक्रवार तक टाल दी गई है।
