देश भर में घरेलू कामगारों का सर्वे शुरू, पहुंचाया जा सकेगा सरकारी योजनाओं का लाभ
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
देश में पहली बार घरेलू कामगारों का सर्वे शुरू हुआ। यह काम देश के सभी राज्य व केंद्रशासित प्रदेशों में किया जाएगा। 742 जिलों में होने वाले इस सर्वे का काम अगले एक साल में पूरा होने की उम्मीद है। इसके जरिए घरेलू कामगारों के काम करने की आयु, सामाजिक स्थिति, व्यावसायिक प्रशिक्षण व शिक्षा, उनके द्वारा किए जाने वाले काम, काम के दिनों की संख्या जैसी जानकारी जुटाई जाएगी।
