जालंधर के आसमान में सूर्य किरण एयरोबैटिक्स टीम ने दिखाईं कलाबाजियां
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Punjab Kesari
1971 में भारत-पाक जंग के दौरान मिली जीत की डायमंड जुबली के मौके पर भारतीय वायु सेना की सूर्य किरण एयरोबैटिक्स टीम ने कलाबाजियां दिखाईं। जालंधर में शुक्रवार सुबह टीम ने आसमान में कलाबाजियां दिखाईं। इस दौरान दस्ते में कुल 9 विमान शामिल रहे। टीम सैनिक स्कूल कपूरथला, हिमाचल में सैनिक स्कूल सुजानपुर टीहरा और हरियाणा के सैनिक स्कूल कुंजपुरा (करनाल), जम्मू कश्मीर के नगरोटा और मिलिट्री स्कूल चैल हिमाचल के ऊपर भी डिस्प्ले देगी।
