एथोपिया से कर्नाटक आया मंकीपॉक्स का संदिग्ध मरीज चिकनपॉक्स से पीड़ित निकला
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
कर्नाटक में एथोपिया से आए एक विदेशी व्यक्ति को मंकीपॉक्स का संदिग्ध मरीज माना जा रहा था। जिसे लेकर अब कर्नाटक सरकार ने स्पष्ट किया है कि इथोपिया से इलाज के लिए बंगलुरु आया विदेशी व्यक्ति मंकीपॉक्स संक्रमित नहीं है। वह चिकनपॉक्स का पीड़ित पाया गया है। बता दें कि मंकीपॉक्स प्रभावित देशों से बंगलुरू या मंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डों पर आने वाले संदिग्ध मरीजों की जांच की जा रही है।
