x

मोहाली में 50 फुट की ऊंचाई से टूटा झूला, 30 लोग घायल, 13 गंभीर, घटना का वीडियो आया सामने

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Twitter

मोहाली में फेज-आठ के दशहरा मैदान में लगे मेले में बीती रात ड्रॉप टावर झूला 50 फुट की ऊंचाई से अचानक नीचे गिरा। इस दौरान झूले में सवार 30 लोग घायल हुए। 13 लोगों को गंभीर चोटें आईं। जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया। जिला प्रशासन ने जांच का आदेश दिया है। हादसे के बाद झूला संचालक कर्मचारियों समेत मौके से फरार हो गया। मेले के आयोजक हादसे की वजह पता लगाने में जुटे।