स्विट्जरलैंड के वैज्ञानिकों का खुलासा: सोते हुए तेजी से फैलती हैं कैंसर कोशिकाएं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: news18
ब्रेस्ट कैंसर के मरीजों में कैंसर कोशिकाएं खून के जरिये आसानी से दूसरे अंगों में पहुंच जाती हैं। दरअसल, सोते समय इन मरीजों के शरीर में ट्यूमर सक्रिय होता है। इसी के सहारे ये शरीर के विभिन्न अंगों तक पहुंचकर गांठों के रूप में पनपने लगती हैं। स्विट्जरलैंड के ज्यूरिक स्थित स्विस फेडेरल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के कैंसर बायोलॉजिस्ट ने चूहों पर किए गए शोध में यह दावा किया है।
