सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: मुंबई ने हिमाचल प्रदेश को हराकर पहली बार जीता खिताब
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
ईडन गार्डन्स पर खेले गए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी-20 के फाइनल मुकाबले में शनिवार को मुंबई ने हिमाचल प्रदेश को 3 विकेट से हराकर खिताब जीत लिया। मुंबई ने पहली बार इस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। वहीं हिमाचल इस टूर्नामेंट को जीतने से चूक गई। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का ये 15वां संस्करण था और दोनों ही टीमें पहली बार खिताबी मुकाबले में पहुंची थी।