x

गुज्जर समुदाय से जम्मू-कश्मीर की ताहिरा अल्ताफ बनी फ्लाइंग अफसर

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Amar Ujala

राजोरी से एक और बेटी के वायुसेना में फ्लाइंग अफसर बनने पर इलाके में जश्न का माहौल है। ताहिरा अल्ताफ राजोरी से दूसरी और गुज्जर समुदाय से जम्मू-कश्मीर की पहली बेटी है, जो वायुसेना में फ्लाइंग अफसर बनी है। ताहिरा ने वायुसेना की शॉर्ट सर्विस कमीशन परीक्षा पास की है। राजोरी मुख्यालय से 145 किलोमीटर दूर खवास तहसील के खोड़ बनी गांव में लोग ताहिरा की कामयाबी से खुश हैं।