लिथुआनिया में ताइवान ने खोला दफ्तर, बौखलाए चीन ने जवाबी कार्रवाई करने की दी धमकी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
ताइवान ने लिथुआनिया की राजधानी विलनियस में अपना प्रतिनिधि कार्यालय खोला। इससे चीन नाराज हुआ। उसने लिथुआनिया को चेतावनी देते हुए ताइवान को वहां दफ्तर खोलने देने से रोकने को कहा। चीन ने लिथुआनिया के खिलाफ कार्रवाई करने की धमकी दी। स्वशासित द्वीप ताइवान और लिथुआनिया, जुलाई में इस बात पर सहमत हुए थे कि विलनियस के कार्यालय को चीनी ताइपे के बजाय ताइवान के नाम से संबोधित किया जाएगा।
