पुलिस ने 141 रुपये की चोरी के लिये, चोर पकड़ने में खर्च कर दिए 41 हजार
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: governmentnews.com.au
ताइवान में एक मजेदार चोरी का केस सामने आया है. ताइपे की चाइनीज कल्चर यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली छात्रा 5 लोगों के साथ फ्लैट में रहती है. छात्रा ने फ्लैट के फ्रिज से योगर्ट बोतल चोरी होने पर पुलिस थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई. लेकिन इस चोरी में पुलिस की मुस्तैदी को लेकर लोग सोशल मीडिया पर तारीफ कर रहे हैं. क्योंकि ताइपे पुलिस ने 141 रुपये की योगर्ट बोतल की चोरी पर, चोर को पकड़ने के लिये 41 हजार 500 रुपये का डीएनए टेस्ट तक करवा डाला.
